देश में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 20,409 पॉजिटिव, 32 मौत

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में Corona Virus के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में शुक्रवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 20,409 नए मरीज मिले हैं।

इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 22,697 है। जबकि इससे 32 लोगों की मौत हो गई।

Union Health Ministry के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 33 लाख 09 हजार 484 हो गई है।

दैनिक संक्रमण दर 5.12 प्रतिशत

इस दौरान रिकवरी दर (Recovery rate) 98.48 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख 43 हजार 988 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 5.12 प्रतिशत है।

ICMRके मुताबिक बीते 24 घंटों में 3 लाख 98 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 87 करोड़ 44 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article