देश में कोरोना से 417 लोगों की मौत, 35 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामलों में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 32 हजार 937 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 417 लोगों की मौत हो गई। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 35 हजार 909 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.79 प्रतिशत रही है। सोमवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 22 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, इस बीमारी से अबतक चार लाख, 31 हजार, 642 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख, 81 हजार, 947 हो गई है।

कोरोना से अबतक तीन करोड़, 14 लाख, 11 हजार, 924 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

सोमवार को रिकवरी रेट में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 97.48 प्रतिशत हो गई है। देश में पिछले 24 घंटों में 11 लाख से अधिक टेस्ट किए गए।

आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 49.48 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 54.58 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Share This Article