दिलीप कुमार का जाना सांस्कृतिक दुनिया के लिए क्षति: प्रधानमंत्री मोदी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें एक सिनेमाई किंवदंती के रूप में याद किया जाएगा।

दिलीप कुमार का जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार सुबह ट्विट कर कहा, “दिलीप कुमार को एक सिनेमाई किंवदंती के रूप में याद किया जाएगा।

उन्हें अद्वितीय प्रतिभा का आशीर्वाद प्राप्त था, जिसके कारण कई पीढ़ियों के दर्शक उनके अभिनय से मंत्रमुग्ध हो गए।”

आगे उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार का जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना।

उल्लेखनीय है कि दिलीप कुमार का आज सुबह मुंबई स्थित हिंदुजा अस्पताल में ऩिधन हो गया।

Share This Article