Latest NewsUncategorizedदेश में औसतन 28 लाख टीके रोजाना लगाए जा रहे हैंः मनसुख...

देश में औसतन 28 लाख टीके रोजाना लगाए जा रहे हैंः मनसुख मंडाविया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया (Dr. Mansukh Mandaviya) ने शुक्रवार को कहा कि देश में रोजाना औसतन 28 लाख से अधिक कोरोना (Corona) से बचाव के टीके लगाए जा रहे हैं।

राष्ट्रव्यापी विशेष टीकाकरण अभियान के 42वें दिन तक कुल 14.7 करोड़ एहतियाती खुराकें दी जा चुकी हैं।

डॉ. मंडाविया ने कहा कि अभियान शुरू होने के प्रथम 15 दिनों तक औसतन 11.4 लाख टीके (Vaccines) रोजाना लगाए गए। अब यह संख्या बढ़कर प्रतिदिन औसतन 27.77 लाख हो गई है।

15 जुलाई को शुरू किया गया था वैक्सीन अमृत महोत्सव अभियान

देशभर में 8.8 लाख से अधिक विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किए गए हैं। देश में अबतक कुल 211 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। इसी के साथ भारत ने देशव्यापी टीकाकरण (Nationwide vaccination) कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कोरोना टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में एहतियाती खुराक को बढ़ावा देने के लिए 15 जुलाई को वैक्सीन अमृत महोत्सव अभियान शुरू किया गया था।

अभियान के तहत सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों (vaccination centers) पर 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए 75 दिनों (15 जुलाई से 30 सितंबर तक) के लिए मुफ्त एहतियाती खुराक प्रदान की जा रही है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...