राष्ट्रपति कोविन्द ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द (Ramnath Kovind) ने गुरुवार को द्रौपदी मुर्मू को भारत की 15वीं राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।

राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट संदेश में कहा, “श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत की 15वीं राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा-नीत राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) विजयी घोषित की गयी हैं।

वह देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को शपथ (Oath) लेंगी। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है।

Share This Article