HomeUncategorizedCUET के छात्रों के साथ जो हो रहा है, वो आज देश...

CUET के छात्रों के साथ जो हो रहा है, वो आज देश के हर युवा की कहानी है: राहुल गांधी

Published on

spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा-(CUET-UG) तकनीकी कारणों से लगातार दूसरे दिन 50 केंद्रों पर स्थगित किए जाने को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो इन छात्रों के साथ हो रहा है, वो देश के हर युवा की कहानी है।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि ‘‘4 लोगों की तानाशाही देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।’’

देश के हर युवा की कहानी है

राहुल गांधी ने Tweet किया, ‘‘ अमृतकाल’ की नयी शिक्षा नीति: परीक्षा से पहले ‘परीक्षा पर चर्चा’, परीक्षा के वक्त ‘No पर्चा, No चर्चा’, परीक्षा के बाद अंधकार में भविष्य।

जो CUET के छात्रों के साथ हो रहा है, वो आज देश के हर युवा की कहानी है। 4 लोगों की तानाशाही देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।’’

CUET-UG की परीक्षा तकनीकी कारणों से लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को 50 केंद्रों पर स्थगित कर दी गई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यह जानकारी दी।

कुछ छात्रों ने यह भी दावा किया कि उन्हें शुक्रवार देर रात NTA से सूचना प्राप्त हुई है कि शनिवार को होने वाली उनकी Exam “प्रशासनिक और साजो-सामान संबंधी कारणों से स्थगित कर दी गई है।’’

समूचे देश में आज First पाली में 20 केंद्रों पर और दूसरी पाली में 30 केंद्रों पर Exam स्थगित कर दी गयी।

केंद्रीय विश्वविद्यालयों (Central universities) में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए Exam देश भर के 489 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...