• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • हेल्थ
  • ऑटो

मेरा राष्ट्रपति पद तक पहुंचना भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि : द्रौपदी मुर्मू

3 years ago
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, खरीदें या इंतजार करें?

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, खरीदें या इंतजार करें?

18 minutes ago
कोरोना का JN.1 वेरिएंट फिर डराने लगा, मुंबई में 2 मौतें, केरल-महाराष्ट्र में अलर्ट

कोरोना का JN.1 वेरिएंट फिर डराने लगा, मुंबई में 2 मौतें, केरल-महाराष्ट्र में अलर्ट

33 minutes ago
यहां गांव में डायरिया का प्रकोप, एक परिवार के पांच लोग पीड़ित

यहां गांव में डायरिया का प्रकोप, एक परिवार के पांच लोग पीड़ित

38 minutes ago
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा जासूसी का जाल, YouTuber ज्योति मल्होत्रा समेत चार अरेस्ट

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा जासूसी का जाल, YouTuber ज्योति मल्होत्रा समेत चार अरेस्ट

42 minutes ago
भारत में दबे पांव लौटा Covid-19?, मिले 257 केस, स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट

भारत में दबे पांव लौटा Covid-19?, मिले 257 केस, स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट

17 hours ago
9.60 करोड़ की लागत से बनेगा नया बाल सुधार गृह, एक साल में होगा तैयार

9.60 करोड़ की लागत से बनेगा नया बाल सुधार गृह, एक साल में होगा तैयार

17 hours ago
सरना धर्म कोड पर BJP का JMM-कांग्रेस पर हमला, 2014 में UPA के रिजेक्शन का हवाला

सरना धर्म कोड पर BJP का JMM-कांग्रेस पर हमला, 2014 में UPA के रिजेक्शन का हवाला

17 hours ago
मुखिया की हत्या करने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

मुखिया की हत्या करने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

18 hours ago
RIMS में CSSD और लांड्री बिल भुगतान पर बैठक, निदेशक ने दिए तीन दिन में भुगतान के आदेश

RIMS में CSSD और लांड्री बिल भुगतान पर बैठक, निदेशक ने दिए तीन दिन में भुगतान के आदेश

18 hours ago
हुसैनाबाद के किसानों का फूटा गुस्सा, धान भुगतान में देरी पर सरकार को दी अनशन की चेतावनी

हुसैनाबाद के किसानों का फूटा गुस्सा, धान भुगतान में देरी पर सरकार को दी अनशन की चेतावनी

18 hours ago
रांची के डोरंडा में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन हिरासत में, पुलिस ने संभाला मोर्चा

रांची के डोरंडा में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन हिरासत में, पुलिस ने संभाला मोर्चा

18 hours ago
झारखंड शराब घोटाले में IAS विनय चौबे, गजेंद्र सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

झारखंड शराब घोटाले में IAS विनय चौबे, गजेंद्र सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

18 hours ago
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
News Aroma
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप
No Result
View All Result
News Aroma
No Result
View All Result
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल

July 25, 2022

मेरा राष्ट्रपति पद तक पहुंचना भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि : द्रौपदी मुर्मू

News Alertby News Alert
in Uncategorized
Reading Time: 1 min read
A A

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने सोमवार को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना उनकी व्यक्तिगत नहीं बल्कि भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है।

समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि वह देश की ऐसी पहली राष्ट्रपति भी हैं जिसका जन्म आजाद भारत में हुआ है। उनका चुनाव इस बात का प्रमाण है कि भारत में गरीब सपने देख सकते हैं और उन्हें सच भी कर सकते हैं।

भारत आज हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम जोड़ रहा : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने कहा कि वह ओडिशा (Odisha) के एक छोटे से आदिवासी गांव से आती हैं। वह जिस पृष्ठभूमि से हैं वहां प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करना भी एक सपने जैसा था।

RelatedPosts

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 23 और 25 फरवरी को रद्द रहेगी ये ट्रेनें

झारखंड में यहां 14 ट्रेनें रद्द, कई रूट डायवर्ट

May 19, 2025
Donald Trump

10 मई के बाद ट्रंप ने 7वीं बार लिया सीजफायर का क्रेडिट, भारत ने…

May 17, 2025
1 मई से लागू नहीं होगा ANPR-FasTag सैटेलाइट टोलिंग सिस्टम, सड़क मंत्रालय ने कहा…

1 मई से लागू नहीं होगा ANPR-FasTag सैटेलाइट टोलिंग सिस्टम, सड़क मंत्रालय ने कहा…

April 20, 2025

लेकिन अनेक बाधाओं के बावजूद दृढ़ संकल्प के चलते वह कॉलेज जाने वाली अपने गांव की पहली बेटी बनीं। उन्होंने कहा कि वह जनजातीय समाज से हैं और वार्ड पार्षद से लेकर भारत की राष्ट्रपति बनने तक का अवसर मिला है।

उन्होंने इसका श्रेय देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था (Democratic system) को देते हुए कहा कि ये लोकतंत्र की ही शक्ति है कि उसमें एक गरीब घर में पैदा हुई बेटी, दूर-सुदूर आदिवासी क्षेत्र में पैदा हुई बेटी, भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंच सकती है।

उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना, मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि (Personal achievement) नहीं है, ये भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है। मेरा निर्वाचन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है।”

राष्ट्रपति ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि सदियों से वंचित रहे गरीब, दलित, पिछड़े तथा आदिवासी उनमें अपना प्रतिबिंब देख रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि इस निर्वाचन में देश की करोड़ों महिलाओं और बेटियों के सपनों और सामर्थ्य की झलक है।

राष्ट्रपति ने समस्त देशवासियों को, विशेषकर भारत के युवाओं को तथा महिलाओं को ये विश्वास दिलाया कि इस पद पर कार्य करते हुए उनके हित सर्वोपरि होंगे।

उन्होंने कहा कि युवा न केवल अपने भविष्य पर ध्यान दें बल्कि देश के भविष्य की नींव भी रखें। राष्ट्रपति के रूप में उन्हें मेरा पूरा समर्थन है।

राष्ट्रपति ने युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने में पूर्ण समर्थन का आश्वासन देते हुए कहा कि उनके इस निर्वाचन में पुरानी लीक से हटकर नए रास्तों पर चलने वाले भारत के आज के युवाओं का साहस भी शामिल है। ऐसे प्रगतिशील भारत का नेतृत्व करते हुए वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने देश में समावेशी और तीव्र विकास (Inclusive and rapid growth) के लिए हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान की दिशा में काम करने के अपने संकल्प को दोहराया।

कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति ने कहा कि यह दिन हमारे सशस्त्र बलों की शौर्य और संयम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की सेनाओं को तथा देश के समस्त नागरिकों को कारगिल विजय दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देती हूं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया कि उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत उस समय की थी जब देश अपनी आजादी की 50वीं वर्षगांठ मना रहा था और अब 75वें वर्ष में उन्हें राष्ट्रपति का नया दायित्व मिला है।

उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक समय में भारत अगले 25 वर्षों के विजन को हासिल करने के लिए पूरी ऊर्जा से जुटा हुआ है और मुझे ये जिम्मेदारी मिलना मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि इन 25 वर्षों में अमृतकाल की सिद्धि का रास्ता सबका प्रयास और सबका कर्तव्य दो पटरियों पर आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि भारत आज हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम जोड़ रहा है। कोरोना महामारी के वैश्विक संकट का सामना करने में भारत ने जिस तरह का सामर्थ्य दिखाया है, उसने पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ाई है।

उन्होंने हिन्दी में ली शपथ

कुछ ही दिन पहले भारत ने कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की 200 करोड़ डोज़ लगाने का कीर्तिमान बनाया है। इस पूरी लड़ाई में भारत के लोगों ने जिस संयम, साहस और सहयोग का परिचय दिया, वो एक समाज के रूप में हमारी बढ़ती हुई शक्ति और संवेदनशीलता का प्रतीक है।

राष्ट्रपति ने कहा कि एक संसदीय लोकतंत्र के रूप में 75 वर्षों में भारत ने प्रगति के संकल्प को सहभागिता एवं सर्व-सम्मति से आगे बढ़ाया है।

विविधताओं से भरे अपने देश में हम अनेक भाषा, धर्म, संप्रदाय, खान-पान, रहन-सहन, रीति-रिवाजों को अपनाते हुए ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में सक्रिय हैं।

इससे पहले, भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना (Chief Justice NV Ramana) ने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में नव-निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ दिलाई। उन्होंने हिन्दी में शपथ ली। वह देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति हैं।

समारोह में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपालगण, मुख्यमंत्रीगण, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्यगण और सरकार के प्रमुख नागरिक और सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे

Tags: Bharat Newsbreaking newsDemocratic systemDraupadi Murmuhindi newsindia newsIndia News In HindiIndia StoryLatest Hindi NewsLatest India NewsLatest National NewsMedia NewsNational Headlinesnational newsNational News In HindiNationalNews भारत की ताजा ख़बरेंPersonal achievementइंडिया न्यूज़देश की ताज़ा ख़बरेंनई दिल्लीनेशनल न्यूज़न्यूज़ भारतहिंदी समाचार
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Previous Post

बिना इंवेस्टमेंट के शुरू करें ये बिजनेस, होगी अच्छी कमाई 

Next Post

voter Id-Aadhar card लिंक मामला : सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, खरीदें या इंतजार करें?
भारत

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, खरीदें या इंतजार करें?

Gold and silver prices: अप्रैल 2025 में रिकॉर्ड ऊंचाई (99,358 रुपये/10 ग्राम) छूने के बाद सोने और चांदी की कीमतों ...

May 21, 2025
कोरोना का JN.1 वेरिएंट फिर डराने लगा, मुंबई में 2 मौतें, केरल-महाराष्ट्र में अलर्ट
भारत

कोरोना का JN.1 वेरिएंट फिर डराने लगा, मुंबई में 2 मौतें, केरल-महाराष्ट्र में अलर्ट

Corona's JN.1 variant: कोरोना वायरस का नया वेरिएंट JN.1 सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग, और चीन में तेजी से फैल रहा है, जिससे ...

May 21, 2025
यहां गांव में डायरिया का प्रकोप, एक परिवार के पांच लोग पीड़ित
झारखंड

यहां गांव में डायरिया का प्रकोप, एक परिवार के पांच लोग पीड़ित

Diarrhea outbreak: बोरियो प्रखंड के पुआल पंचायत के मठियो बेडो गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्य डायरिया की ...

May 21, 2025
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा जासूसी का जाल, YouTuber ज्योति मल्होत्रा समेत चार अरेस्ट
भारत

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा जासूसी का जाल, YouTuber ज्योति मल्होत्रा समेत चार अरेस्ट

Indian security agencies: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश ...

May 21, 2025
भारत में दबे पांव लौटा Covid-19?, मिले 257 केस, स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट
हेल्थ

भारत में दबे पांव लौटा Covid-19?, मिले 257 केस, स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट

Covid-19: एशिया में खासकर सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग में कोविड-19 के मामलों में अचानक उछाल के बीच भारत में भी हल्की ...

May 21, 2025

Next Post
Supreme-Cour

voter Id-Aadhar card लिंक मामला : सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

News Aroma

Copyright © 2025 News Aroma.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप

Copyright © 2025 News Aroma.