Latest NewsUncategorizedED के सामने पेश हुईं सोनिया गांधी, संसद से लेकर सड़क तक...

ED के सामने पेश हुईं सोनिया गांधी, संसद से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष Sonia Gandhi मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुईं।

ED अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। इसके विरोध में कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन कर रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Former President Rahul Gandhi) और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ ED दफ्तर तक गये थे। बाद में राहुल पार्टी सांसदों के साथ विजय चौक पर धरने पर बैठ गये।

नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा से विजय चौक की ओर मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया है।

ED ने सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड केस (National Herald Case) में धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए दूसरी बार बुलाया है। इससे पहले बीते गुरुवार को भी सोनिया गांधी से ईडी ने लगभग दो घंटे तक पूछताछ की थी।

इस पूछताछ के विरोध में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लगातार सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने इस पूछताछ को गैरकानूनी करार दिया है।

 आज सोनिया गांधी को ED दफ्तर तलब किया

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर और ED दफ्तर के बाहर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Congress workers) का जमावड़ा है। जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Ashok Gehlot ने कहा कि कांग्रेस को राजघाट पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह के लिए रोका गया है। अगर भाजपा को रोका जाता तो वह आगजनी पर उतर आते लेकिन कांग्रेस के शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई।

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड केस में धनशोधन मामले में पूछताछ ले लिए आज सोनिया गांधी को ED दफ्तर तलब किया है। इससे पहले ED कांग्रेस नेता Rahul Gandhi से भी 50 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...