Latest NewsUncategorized2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल होगा: AAP

2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल होगा: AAP

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) से Rajya Sabha सदस्य संजय सिंह का कहना है कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर CBI की रेड करा कर BJP ने पूरे देश को संदेश दिया है कि देश में 2024 का लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) आम आदमी पार्टी बनाम BJP यानि मोदी बनाम केजरीवाल होगा।

संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि केजरीवाल जब गुजरात जाकर दिल्ली और पंजाब का मॉडल वहां लागू करने की बात करते हैं, तो केंद्र फ्री की रेवड़ी कहकर हमलावर हो जाता है।

जब CM Arvind Kejriwal ने खुलासा किया कि Free की रेवड़ी तो आपने अपने दोस्तों में बांट रखी है, तब मनीष सिसोदिया पर CBI की रेड करा दी गई।

CM Kejriwal के दफ्तर पर छापे

AAP ने कहा कि पिछले कई घंटे से CBI की जांच चल रही है। एक नहीं, एक हजार जांच कराओ। पहले भी जांच कराई थी।

कई-कई बार जांच कराई थी और ऐसे ही चीख-चीख कर कह रहे थे। जब CM Kejriwal के दफ्तर पर आपने छापे मारे थे, तब कहा था कि राजेंद्र कुमार का बहुत बड़ा घोटाला पकड़ लिया।

उस जांच को सात हो गए, उस जांच का क्या हुआ। कोई जवाब देगा। मनीष सिसोदिया के घर पर पहले भी CBI ने छापा मारा, उसमें क्या निकला कोई जवाब देगा।

शुंगलू कमेटी ने 400 फाइलों की जांच की और बाद में क्लीन चीट दे दिया। हमारे 40-40 विधायकों को पकड़कर जेल में डाला, कोई कार्रवाई की। क्या उन पर कुछ साबित हो पाया। Court ने बरी किया और कई मामलों में दिल्ली Police को फटकार लगाई।

दिल्ली के शिक्षा क्रांति की खबर छपी : New York Times

आम आदमी पार्टी (AAP) के मुताबिक CBI रेड की वही तारीख चुनी गई, जिस दिन न्यूयॉर्क टाइम्स (New York Times) के पहले पेज पर मनीष सिसोदिया की Photo के साथ दिल्ली के शिक्षा क्रांति की खबर छपी।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा (BJP) बताए कि 10 लाख करोड़ रुपए का लोन और पांच लाख करोड़ रुपए का Tax क्यों माफ किया।

संजय सिंह ने कहा कि पूरी BJP अपना सारा काम छोड़कर अरविंद केजरीवाल को टारगेट कर रही है। BJP नेताओं के पास एक ही काम है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलो, उनके खिलाफ मुहिम छेड़ो, जितनी कार्रवाई और कोशिशें हो सकती है, वो करो।

आज भाजपा (BJP) ने पूरे देश को कहीं न कहीं एक संदेश यह भी दिया है कि हिन्दुस्तान में 2024 का जो लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) होने जा रहा है, वो आम आदमी पार्टी बनाम भारतीय जनता पार्टी (BJP) होगा।

संजय सिंह ने कहा कि स्पष्ट करते हुए कहा कि अब न तो केजरीवाल रूकने वाले हैं और न ही दिल्ली का शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल रूकने वाला है। हमारा कोई काम नहीं रूकेगा।

आप हमारे Health Minister को बंद कीजिए। आप शिक्षा मंत्री पर भी कार्रवाई करिए, लेकिन दिल्ली का कोई काम नहीं रूकेगा।

सुबह से प्रोपगंडा (Propaganda) फैला रखा है कि Paid News छप गया। उसी New York Times में Corona के कुप्रबंधन की भी खबर छपी थी।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...