Latest NewsUncategorizedअलकायदा सरगना अल जवाहिरी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत, बाइडेन ने...

अलकायदा सरगना अल जवाहिरी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत, बाइडेन ने कहा- इंसाफ हो गया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: आतंकी संगठन (Terrorist organization) अलकायदा का सरगना अयमान अल जवाहिरी की अमेरिकी ड्रोन (American Drone) हमले में मौत हो गई है।

रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में ऑपरेशन (Surgery) को अंजाम दिया गया। America के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि `इंसाफ हो गया, अब यह आतंकी नेता नहीं रहा।’

2011 में PAK में ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने मार गिराया गया

मिस्र के रहने वाले अलकायदा सरगना अल जवाहिरी को 9/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड (MasterMind) माना जाता है।

अमेरिका ने उसके सिर पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित कर रखा था। जवाहिरी के मारे जाने से अलकायदा को करीब 11 साल बाद सबसे बड़ा झटका लगा है, जब 2011 में PAK में ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने मार गिराया गया।

पहले भी कई बार जवाहिरी के मारे जाने की खबरें आई थीं जो बाद में निराधार साबित हुई लेकिन इस बार बाइडेन (Biden) प्रशासन की तरफ से बाकायदा इसकी पुष्टि कर दी गई है।

अमेरिकी सेना ने Afghanistan से तालिबानी सरकार को बेदखल कर लोकतांत्रिक सरकार बनाई

खास बात यह है कि अमेरिका पर हमला करने वाले अलकायदा के दोनों प्रमुख वांछितों को खत्म करने में अमेरिका को सफलता मिल गई है।

इन दोनों की खोज में America ने करीब 20 वर्षों (20 Years) तक अफगानिस्तान में पूरी ताकत झोंक दी थी।

अमेरिकी सेना ने Afghanistan से तालिबानी सरकार को बेदखल कर लोकतांत्रिक सरकार बनाई।

लंबी चली लड़ाई में आखिरकार अगस्त 2021 में अमेरिकी सेना अचानक अफगानिस्तान (Afghanistan) छोड़ कर लौट गई, उसके बाद वहां दोबारा तालिबान सरकार में है।

Afghanistan छोड़ने के करीब एक साल के बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान में अलकायदा सरगना जवाहिरी को खत्म कर दिया।

अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार अफगानिस्तान में US Army की मौजूदगी के दौरान जवाहिरी कहां था और तालिबान के सत्ता में आने के बाद क्या जवाहिरी को अफगानिस्तान में पनाह दी गई थी। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की तरफ से अमेरिकी कार्रवाई की निंदा की गई है।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...