Latest NewsUncategorizedभाजपा सीरियल किलर की तरह काम कर रही है: मनीष सिसोदिया

भाजपा सीरियल किलर की तरह काम कर रही है: मनीष सिसोदिया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली:  दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) का एक दिवसीय विशेष सत्र शुरू हो गया है। सदन शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने हंगामा किया। भाजपा विधायक अजय महावर और Abhay Verma सीट पर खड़े होकर नारे लगाने लगे।

आप विधायकों ने खोखा-खोखा के नारे लगाए, जबकि इसके विरोध में विपक्ष ने धोखा-धोखा के नारे लगाए। इसके बाद सदन की कार्यवाही को थोड़ी देर के लिए स्थगित कर दिया गया।

अगर अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री होते, तो उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया होता : मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उनके खिलाफ CBI की प्राथमिकी ‘पूरी तरह से फर्जी’ है।

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित केंद्र राज्य सरकारों को खत्म करने के लिए एक सीरियल किलर की तरह काम कर रही है।

आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) दूसरों के अच्छे काम देखकर असुरक्षित हो जाते हैं। मैंने उनसे ज्यादा असुरक्षित व्यक्ति नहीं देखा है। अगर अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री होते, तो उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया होता।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की सभी अच्छी पहलों में प्रधानमंत्री का समर्थन किया लेकिन प्रधानमंत्री ने इसके विपरीत किया।

सिसोदिया ने सदन में कहा…

सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई अधिकारियों ने उनके घर पर 14 घंटे की Raid के दौरान उनके कपड़े और यहां तक कि उनके बच्चों के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला।

उपमुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की आबकारी नीति 2021-22 का बचाव किया, जिसे अब वापस ले लिया गया है।

सिसोदिया ने सदन में कहा, ‘आबकारी नीति में लोगों पर कोई बोझ नहीं पड़ा और सरकार का राजस्व भी बढ़ा, लेकिन फिर भी भाजपा इसमें भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही थी।’

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...