Latest NewsUncategorizedराज्यपाल के विवादित बयान पर राजनीति गरमाई, भाजपा ने भी पल्ला झाड़ा

राज्यपाल के विवादित बयान पर राजनीति गरमाई, भाजपा ने भी पल्ला झाड़ा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल (Governor) भगत सिंह कोश्यारी के विवादित (Controversial) बयान पर महाराष्ट्र में राजनीति गरमा गई है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी राज्यपाल (Governor) के व्यक्तव्य से किनारा कर लिया है।

BJP के पूर्व सांसद संभाजी राजे भोसले ने PM को पत्र लिखकर इस तरह बार-बार विवादित (Controversial) बयान देने पर राज्यपाल को वापस बुलाने की मांग की है।

हालांकि इस पर राज्यपाल (Governor) कोश्यारी ने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया।

उन्होंने कहा कि मुंबई महाराष्ट्र के निर्माण में मराठी लोगों का सर्वोपरि योगदान है और उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बनने का भी गर्व है।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कल एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर गुजराती राजस्थानी लोगों को मुंबई से हटा दिया जाए तो यहां पैसे ही नहीं रहेंगे। इसके बाद मुंबई देश की आर्थिक राजधानी नहीं रह जाएगी।

राज्यपाल से अपील करेंगे कि वे जिम्मेदार पद पर विराजमान हैं, इसलिए विवादित बयान न दें

CM Eknath Shinde ने कहा कि राज्यपाल (Governor) का व्यक्तव्य व्यक्तिगत है। वे राज्यपाल से अपील करेंगे कि वे जिम्मेदार पद पर विराजमान हैं, इसलिए विवादित बयान न दें। CM ने कहा कि मुंबई सहित महाराष्ट्र के विकास में बहुत ज्यादा योगदान रहा है।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि BJP राज्यपाल के इस व्यक्तव्य से बिल्कुल सहमत नहीं है। मुंबई और महाराष्ट्र के विकास में मराठी भाषियों का अमूल्य योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल किसी समाज विशेष का कार्यक्रम संबोधित कर रहे थे। उस समय उनके मुंह से यह बात निकल गई है, जबकि राज्यपाल खुद महाराष्ट्र का सम्मान करते हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि इस राज्यपाल के बारे में क्या कहें, बार-बार गलतबयानी कर रहे हैं। पहले शिवाजी महाराज, फिर महात्मा ज्योतिबा फुले और अब इस तरह का व्यक्तव्य।

NCP प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने राज्यपाल को सोच समझकर बोलने की सलाह दी है।

राज्यों के लोग यहां आकर अपनी रोजी रोटी कमा रहे

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राज्यपाल (Governor) जानबूझकर इस तरह का अपमानजनक व्यक्तव्य (Derogatory Expression) जारी कर महाराष्ट्र का अपमान कर रहे हैं। केंद्र सरकार को राज्यपाल को तत्काल वापस बुला लेना चाहिए और जिसे महाराष्ट्र की समझ हो, उसे राज्यपाल बनाना चाहिए।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष Raj Thakrey ने कहा कि राज्यपाल जानबूझकर इस तरह व्यक्तव्य जारी करते हैं और उन्हें लगता है कि महाराष्ट्र की जनता यह नहीं समझती।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल (Governor) को अगर राज्य का इतिहास नहीं पता है तो अनर्गल बयानबाजी (Unrestrained Statements) न करें।

मराठी जनता ने महाराष्ट्र का माहौल इस तरह का बनाया है, जिससे हर राज्यों के लोग यहां आकर अपनी रोजी रोटी कमा रहे हैं।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...