नक्सली संगठन भाकपा माओवादी 26 जून से 2 जुलाई तक मनाएगा दमन विरोधी सप्ताह

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नक्सली संगठन (Naxalite organization) भाकपा माओवादी 26 जून से दो जुलाई तक दमन विरोधी सप्ताह मनाएगा। इसको लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट है।

नक्सली संगठन के दमन विरोधी सप्ताह को लेकर पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों के SP को अलर्ट जारी किया है।

सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए

खासकर नक्सल प्रभावित जिलों (naxal affected districts) में नक्सली आशंका को देखते हुए विशेष हिदायत दी गई है। पुलिस पिकेट, पुलिस पोस्ट, कैंप अन्य जगहों पर विशेष निगरानी बरतने को कहा गया है।

संवेदनशील इलाकों में सरकारी भवन, रेल पटरी राष्ट्रीय राजमार्ग, पूल पुलिया सहित अन्य जगहों पर हमले की आशंका को देखते हुए सुरक्षा (Security) के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

Share This Article