झारखंड के चार जिलों में आज नक्सली बंद, पुलिस अलर्ट

पुलिस मुख्यालय ने इन जिलों की पुलिस को अलर्ट किया है। दक्षिणी बिहार के गया, औरंगाबाद (Aurangabad), नवादा, जमुई, बांका और मुंगेर जिलों में इस संगठन का प्रभाव

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रतिबंधित CPI Maoist नक्सली संगठन (CPI Maoist Naxalite Organization) ने पश्चिमी झारखंड (West Jharkhand) और दक्षिणी बिहार (Southern Bihar) में दो दिवसीय बंद आहूत किया है।

बंद का आज (शुक्रवार) पहला दिन है। नक्सली संगठन के बंद के मद्देनजर पुलिस सर्तक है।

बंद से एंबुलेंस को मुक्त रखा

झारखंड के चतरा जिले (Chatra District) के लावालौंग थाना स्थित ग्रहे जंगल में हुई मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने के विरोध में बंद का ऐलान किया गया है।

बंद से आवश्यक वस्तुओं, संस्थानों जैसे प्रेस, दूध और एंबुलेंस को मुक्त रखा है। पश्चिमी झारखंड (West Jharkhand) में चतरा, लोहरदगा, लातेहार और गुमला जिले आते हैं।

पुलिस मुख्यालय ने इन जिलों की पुलिस को अलर्ट किया

पुलिस मुख्यालय ने इन जिलों की पुलिस को अलर्ट किया है। दक्षिणी बिहार के गया, औरंगाबाद (Aurangabad), नवादा, जमुई, बांका और मुंगेर जिलों में इस संगठन का प्रभाव है।

इस संबंध में गया के रौशनगंज थाना (Raushanganj Police Station) क्षेत्र में बिहार-झारखंड रीजनल कमेटी ने एक पर्चा चिपकाया था।

TAGGED:
Share This Article