Latest NewsUncategorizedNDTV के शेयर में उछाल जारी, लगातार 7वें दिन ऊपरी सर्किट को...

NDTV के शेयर में उछाल जारी, लगातार 7वें दिन ऊपरी सर्किट को छुआ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: अडाणी समूह (Adani Group) के न्यू दिल्ली टेलीविजन लि. (NDTV) के अधिग्रहण के लिए आक्रामक बोली के बाद से NDTV के शेयरों में लगातार उछाल आ रहा है।

शुक्रवार को NDTV का शेयर पांच % चढ़कर अपनी ऊपरी सर्किट सीमा को छू गया। लगातार सातवें दिन कंपनी के शेयर ने अपने ऊपरी सर्किट को छुआ है।

अडाणी समूह ने NDTV में 26 % अतिरिक्त हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए पिछले सप्ताह खुली पेशकश की घोषणा की है।

BSI में शुक्रवार को NDTV का शेयर पांच प्रतिशत चढ़कर 515.10 रुपये पर अपनी ऊपरी सर्किट सीमा को छू गया। यह इसका 52 सप्ताह का उच्चस्तर है।

इस साल NDTV का शेयर 346.94 प्रतिशत चढ़ा

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) में भी कंपनी का शेयर 5 % चढ़कर 52 सप्ताह के उच्चस्तर 519.80 रुपये पर पहुंच गया।

शुक्रवार को BSI का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 36.74 अंक या 0.06 % के लाभ के साथ 58,803.33 अंक पर बंद हुआ । NDTV का शेयर 23 अगस्त यानी पिछले सप्ताह मंगलवार से लगातार चढ़ रहा है।

इस दौरान इसमें 40.66 % का उछाल आया है। इस दौरान कंपनी का बाजार पूंजीकरण 960.91 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,320.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस साल NDTV का शेयर 346.94 प्रतिशत चढ़ा है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...