नीलिमा केरकेट्टा बनीं झारखंड लोक सेवा आयोग की नयी अध्यक्ष

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की सेवानिवृत्त अधिकारी मैरी नीलिमा केरकेट्टा को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) का नया अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है।

झारखंड सरकार के प्रवक्ता द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की सेवानिवृत अधिकारी मैरी नीलिमा केरकेट्टा को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया है। JPSC के अध्यक्ष का पद जुलाई माह में तत्कालीन अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के सेवानिवृत्त होने से लगभग दो माह से रिक्त था।

पिछले वर्ष पांच अगस्त को झारखंड लोक सेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति की थी

इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी JPSC के अध्यक्ष पद पर 28 अक्तूबर 2020 को नियुक्त किये गये थे जिनका सेवानिवृत्ति के बाद हाल में निधन हो गया।

उनका कार्यकाल कुल 20 महीने का ही था क्योंकि जुलाई, 2022 में उनकी उम्र 62 की हो गयी।

इससे पूर्व पिछले वर्ष पांच अगस्त को झारखंड सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के सदस्यों की नियुक्ति की थी।

Share This Article