HomeUncategorizedनीम Skin संबंधी समस्याओं से दिलाता है छुटकारा, जाने Neem Facemask के...

नीम Skin संबंधी समस्याओं से दिलाता है छुटकारा, जाने Neem Facemask के फायदे

spot_img

Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में Skin का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि धूप और गर्म हवा की वजह से Skin संबंधी समस्याएं काफी हद तक बढ़ जाती है।

इस मौसम में Oily Skin और Dry Skin वाले लोगों को काफी समस्याएं होती है। ज्यादा धूप के कारण Skin काला हो जाता है।

अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं तो Neem की मदद ले सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार Neem आयुर्वेदिक उपचार का एक बहुत बड़ा हिस्सा है।

नीम और इससे बने प्रोडक्ट सौंदर्य से जुड़ी समस्याएं का समाधान करता है। नीम में Anti Bacterial, Anti Inflammatory और Antioxidant गुण हो होने के कारण मुंहासे और चेहरे पर निशान को साफ करने में मदद करता है। नीम को शहद या मुलतानी मिट्टी के साथ मिलाकर लगा सकते हैं।

Neem gives relief from skin related problems, know the benefits of Neem Facemask

आइए जानते हैं Neem Face Masks के फायदों के बारे में:

नीम फेस पैक (Neem face mask)
1. शहद-नीम

मुट्ठी भर नीम की पत्‍ती लें।

इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं।

इसे पीसकर गाढ़ा और स्‍मूद पेस्‍ट बना लें।

इस पेस्ट में एक बड़ा चम्मच ऑर्गेनिक शहद मिलाएं।

अच्छी तरह मिलाएं और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

30 मिनट के बाद इसे धो लें.

लाभ- ऑयली त्वचा के लिए नीम फेस पैक घरेलू उपाय है। जो तेल उत्पादन को कंट्रोल करने और थकी हुई त्वचा को फिर से ऊर्जावान बनाने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से स्किन ग्लो करने लगती है।

नीम Skin संबंधी समस्याओं से दिलाता है छुटकारा, जाने Neem Facemask के फायदे

2. बेसन-नीम

एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच बेसन, एक चम्मच नीम पाउडर लें।

इसमें थोड़ा सा दही मिलाकर पेस्ट बना लें।

सबसे पहले अपने चेहरे को साफ करें।

इसके बाद इस मास्क को अच्छे से लगाएं।

15 मिनट के बाद इसे धो लें।

इस मास्क को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।

लाभ- ये फेस मास्क पिंपल्स की समस्या को दूर करता है, चेहरे के दाग-धब्बे कम करता है और त्वचा को ग्लोइंग बनाता है।

Neem gives relief from skin related problems, know the benefits of Neem Facemask

3. एलोवेरा- नीम

सबसे पहले 1 कटोरी में एक चम्मच नीम का पाउडर लें।

अब इसमें दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।

इसके बाद त्वचा को थोड़े से गुलाब जल से पोंछ लें।

फिर इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं।

15 मिनट के बाद इसे अच्छे से धो लें।

फिर एक साफ तौलिये से अपना चेहरा पोंछ लें।

लाभ- नीम और एलोवेरा एक बेहतरीन सामग्री हैं. इन दोनों को स्किनकेयर रूटीन में शामिल करके आप त्वचा पर जमा गंदगी को दूर कर सकते हैं।

4. गुलाब जल-नीम

मुट्ठी भर नीम की पत्तियों को सुखाकर इसका बारीक पाउडर बना लें।

एक पेस्ट बनाने के लिए पाउडर को गुलाब जल की कुछ बूंदों के साथ मिलाएं।

इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के बाद धो लें।

लाभ- नीम के एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा के दाग-धब्बों और निशानों को दूर करते हैं. रोमछिद्रों को सिकोड़ने के लिए गुलाब जल एक प्राकृतिक टोनर की तरह काम करता है।

Disclaimer
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी News aroma की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

यह भी पढ़े: भारत में प्रदूषण से रोजाना 6500 लोग गवातें हैं अपनी जान

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...