Latest Newsविदेशनेपाल की सेना ने लापता विमान के दुर्घटनास्थल का पता लगाया

नेपाल की सेना ने लापता विमान के दुर्घटनास्थल का पता लगाया

spot_img
spot_img
spot_img

काठमांडु: 22 लोगों के साथ लापता तारा एयर विमान (Tara Air plane) को खोजने के लिए तैनात नेपाल सेना ने सोमवार को मुस्तांग जिले में विमान के दुर्घटनास्थल का पता लगाया लिया है।

नेपाल सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल नारायण सिलवाल ने ट्विटर पर साइट की तस्वीरें पोस्ट कीं और कहा कि दुर्घटनाग्रस्त ट्विन-ओटर विमान मुस्तांग में जोम्सम हवाई अड्डे के पास थासांग -2 के सैनोसवेयर में पाया गया।

रविवार को खराब मौसम के कारण खोज और बचाव अभियान में बाधा आने के बाद, सेना ने मिशन को रद्द कर दिया और सोमवार की सुबह फिर से मिशन शुरू कर दिया गया।

विमान का हवाईअड्डा अधिकारियों से संपर्क टूट गया था

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, पोखरा शहर से जोमसोम जा रहे विमान में 19 यात्री सवार थे जिनमें चार भारतीय, 13 नेपाली, दो जर्मन और चालक दल के तीन सदस्य थे।

सुबह 9.55 बजे उड़ान भरने के 12 मिनट के भीतर ही विमान का हवाईअड्डा अधिकारियों से संपर्क टूट गया था।

तारा एयर के मुताबिक, लापता विमान रविवार सुबह 10.07 बजे घोडेपानी में जोम्सम टॉवर के संपर्क में आया और फिर उसका संपर्क टूट गया।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...