HomeUncategorizedनीदरलैंड Coach Ryan Campbell कोमा से निकले बाहर

नीदरलैंड Coach Ryan Campbell कोमा से निकले बाहर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लंदन : नीदरलैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रेयान कैंपबेल कोमा से बाहर आ गए हैं। उन्हें शनिवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पचास वर्षीय कोच ने शनिवार को यूके में अपने परिवार के साथ बाहर निकलते समय सीने में दर्द और सांस लेने में कठिनाई महसूस की। पर्थ रेडियो पर बात करने वाले रेयान के भाई मार्क के अनुसार, वे अब ठीक हैं और कोमा से बाहर आ गए हैं।

मार्क ने कहा, वे अब कोमा से बाहर हैं। डॉक्टर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि रेयान के कोमा में जाने का असली कारण क्या था।

रेयान डच टीम के न्यूजीलैंड दौरे से वापस यूरोप की यात्रा कर रहे थे और एक हफ्ते पहले ही अपने दोस्तों और परिवार से मिलने अपने शहर गए थे।

बता दें, रेयान को जनवरी 2017 में डच का कोच नियुक्त किया गया था और उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑस्ट्रेलिया और हांगकांग दोनों का प्रतिनिधित्व किया।

उन्होंने 2016 में अपने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप अभियान में हांगकांग के लिए प्रदर्शन किया, इसी के साथ वह 44 साल में अपना टी20 डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...