Jindal Stainless को तीसरी तिमाही में 442 करोड़ का शुद्ध लाभ

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में तीन गुना होकर 441.78 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

जेएसएल ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही कंपनी ने 170.20 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी की आय आलोच्य तिमाही के दौरान बढ़कर 5,682.37 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 3,592.04 करोड़ रुपए थी।

कंपनी ने कहा कि वह सालाना आधार पर कुल बिक्री को कायम रख और निर्यात बाजारों के जरिए मुनाफे में वृद्धि दर्ज करने में कामयाब रही है।

Share This Article