रांची RIMS परिसर में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स (Ranchi Biggest Hospital RIMS) में नवजात बच्चे का शव मिला है।

कपड़े में लपेटा हुआ शव (Dead Body) अस्पताल के गोलचक्कर के पास रखा हुआ था। जानकारी मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने शव को शव गृह में रख दिया है।

पलामू जिले के रामगढ़ थाना के गोरेगांव के रहने वाले अनिल कोरवा की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई।

उसे शनिवार की रात में रिम्स (RIMS) के प्रसूति विभाग में भर्ती कराया गया, जहां उसने मृत बच्चे (Dead Child) को जन्म दिया। इसके बाद महिला नवजात के शव को छोड़कर चली गई।

Share This Article