गिरिडीह में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को मारी गोली, धनबाद PMCH रेफर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: गिरिडीह मुफ्फसिल थाना इलाके के बजटो के महुटांड गांव में मंगलवार दोपहर अज्ञात हमलावर ने एक व्यक्ति को गोली मार दी।

गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बजटो के महुआटांड गांव निवासी 45 वर्षीय जलेंसर महतो के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद उसका बेटा सचिन यादव दोस्तों के साथ घटनास्थल पहुंचा और सदर अस्पताल ले गया।

प्राथमिक इलाज के बाद उसे धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची।

Share This Article