Latest Newsझारखंडजामताड़ा में युवक की गोली मारकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जामताड़ा में युवक की गोली मारकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जामताड़ा: जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वाले की पहचान कुशबेदिया धोबी टोला निवासी विनन्द रजक (24) के रूप में की गई है।

परिवार वालों का आरोप है कि युवक दोस्तों के साथ धोबीपाड़ा मैदान गया था। इसके बाद कुशबेदिया डंगाल के पास सड़क किनारे उसका शव मिला।

अनुमान है कि सोमवार देर रात वारदात को अंजाम दिया गया।स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। हमले का शिकार हुआ युवक कोलकाता के एक कॉल सेंटर में काम करता था।

युवक की बहन रूबी देवी ने कहा कि घटना के समय युवक कुछ दोस्तों के साथ था। युवक को दो गोलियां मारी गई हैं। एक गोली उसे छू कर निकल गई।

दूसरी गोली लग गई। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल के पास ही युवक की बाइक पड़ी हुई थी। युवक कुछ दिन पूर्व ही कोलकाता से गांव लौटा था।

युवक की मां ने पड़ोस के कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आरोप पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में मोरन ईएलएफ और अन्य परियोजनाओं का आज करेंगे उद्घाटन

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे में मोरन...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

खबरें और भी हैं...