Jharkhand : हिरण का मांस बरामद, वन विभाग ने दो को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: बेतला नेशनल पार्क से सटे अखरा गांव में वन विभाग ने रविवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से हिरण का मांस बरामद किया है।

रेजर प्रेम प्रसाद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अखरा गांव में कुछ लोग हिरण का शिकार कर उसका मांस बेच रहे हैं।

इस पर अखरा गांव में शिकारियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। गांव में मुन्ना परहिया को टोकरी में हिरण की मुंडी और टांगी के जरिए मांस का टुकड़ा बनाते पकड़ा गया।

बाद में मुन्ना की निशानदेही पर शिकार किए हिरण का मांस तौलकर बेचने वाले अरविंद साव को गिरफ्तार किया गया।

रेंजर ने बताया कि इस कांड में कई अन्य लोग भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share This Article