झारखंड में यहां PCR वैन ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचला, मौके पर हुई मौत

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: गोविंदपुर थाना अंतर्गत जीटी रोड बरवा पूर्व ईस्ट इंडिया मोड़ पर कोयला लदी दो ट्रैक्टर का पीछा कर रही पीसीआर पेट्रोलिंग नंबर तीन वैन ने एक व्यक्ति को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधवार को पीसीआर वैन अवैध कोयला लदे ट्रैक्टर का पीछा कर रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर का खलासी गाड़ी से नीचे गिर गया।

अचानक हुए इस घटना से पीसीआर चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और वैन सीधे व्यक्ति को कुचलते हुए आगे निकल गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए एनएच- दो को जाम कर दिया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी एवं पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कर सड़क जाम हटाया।

Share This Article