AJSU छात्र नेता ने छात्रवृत्ति का भुगतान को लेकर जिला कल्याण विभाग को सौंपा ज्ञापन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: छात्रों की समस्याओं को लेकर आजसू छात्र संघ के तत्वावधान में महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रोहित कुमार सोनी के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला कल्याण पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

सौंपे गए ज्ञापन में रोहित कुमार सोनी ने हजारों छात्र-छात्राओं पर ध्यान आकृष्ट करवाते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना में आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी परेशानियां हो रही है।

जिला कल्याण विभाग के द्वारा अनेक छात्र छात्राओं का तकनीकी परेशानियों के कारण छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया गया है।

स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड जैसे पाठ्यक्रमों में भुगतान नहीं होने की वजह छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला कल्याण पदाधिकारी से आग्रह कियाL गया है की अपने तकनीकी परेशानियों को दूर करके पिछले वर्ष का छात्रवृत्ति भुगतान जल्द से जल्द किया जाए।

इस संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को समझते हुए जल्द से जल्द छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा।

Share This Article