Latest NewsझारखंडInternational Women's Day : रांची-लोहरदगा-टोरी-रांची ट्रेन का परिचालन महिलाओं के हाथ

International Women’s Day : रांची-लोहरदगा-टोरी-रांची ट्रेन का परिचालन महिलाओं के हाथ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची रेल मंडल 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ट्रेन के परिचालन से संबंधित सभी तरह के कार्यों का जिम्मा महिलाओं के हाथों में सौंपेगा।

इस दिन रांची-लोहरदगा-टोरी-रांची ट्रेन का परिचालन महिलाएं करेंगी। इसमें ट्रेन की लोकाे पायलट, सहायक लोको पायलट, गार्ड महिला रेलकर्मी ही होंगी।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि महिला दिवस पर रांची रेलवे स्टेशन का नजारा बदला-बदला दिखेगा।

मुख्य द्वार पर टिकट चेकिंग, सुरक्षाकर्मी या टिकट आरक्षण का काम हो, हर जगह महिला कर्मी ही इन कामों को करती दिखायी देंगी।

विभिन्न विभागों की 70 से अधिक महिला कर्मियों को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है। स्टेशन प्रबंधन की जिम्मेदारी, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से ट्रेनों का परिचालन, यात्री सुरक्षा की जिम्मेदारी आरपीएफ की महिला टीम ही संभालेंगी।

स्टेशन की साफ-सफाई की जिम्मेदारी के अलावा स्टॉल पर भी महिलाएं ही उपस्थित रहेंगी।

सीपीआरओ आदित्य चौधरी ने कहा….

सीपीआरओ आदित्य चौधरी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं। महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए रांची रेल मंडल द्वारा महिला दिवस पर व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है।

पूरे डिविजन में महिलाओं के लिए कई और कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिलाओं के लिए दौड़, सेमिनार सहित अन्य इवेंट शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि किस महिला को क्या जिम्मेदारी दी जायेगी, इसकी सूची अभी तैयार नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि महिला दिवस पर पिछले वर्ष भी रांची रेल डिविजन द्वारा रांची-लोहरदगा ट्रेन का परिचालन महिलाओं द्वारा किया गया था।

लोको पायलट दीपाली अमृत व सह लोको पायलट शोभा खलखो ने ट्रेन का परिचालन निर्धारित समय पर किया था।

आरपीएफ की महिला जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाली थी। वहीं चांद कच्छप ने स्टेशन प्रबंधक की जिम्मेदारी संभाली थी।

spot_img

Latest articles

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

खबरें और भी हैं...

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...