झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष को छह वर्षों के लिए किया निष्कासित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मकसूद आलम को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

इस बाबत झामुमो के रांची जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता ने रविवार को कार्यालय आदेश जारी कर दिया है।

उन्होंने कार्यालय आदेश में कहा है कि मकसूद पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।

इसके अलावा प्रखण्ड सम्मेलन में हंगामा करने एवं जिलाध्यक्ष के साथ गाली-गलौज करने के वे आरोपी हैं।

ऐसे में उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

साथ ही कहा कि अब वे पार्टी का नाम और झंडा का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

यदि ऐसा करते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी। निष्कासन पत्र की एक प्रति झामुमो केन्द्रीय कार्यालय के माध्यम से पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन को उनके संज्ञान के लिए भेजी गयी है।

Share This Article