Lohardaga IED Blast : घायल जवानों से DGP नीरज सिन्हा ने की मुलाकात

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: डीजीपी नीरज सिन्हा शुक्रवार को रांची के मेडिका अस्पताल में लोहरदगा में हुए आईईडी ब्लास्ट में घायल दोनों जवानों से मिले।

इस दौरान डीजीपी ने बेहतर इलाज को लेकर डॉक्टरों को भी कई निर्देश दिए।

डीजीपी ने घायल जवानों से मिलकर उनकी जानकारी ली। डीजीपी ने मौके पर कहा कि बीते दो दिनों से भाकपा माओवादी के के 15 लाख के इनामी रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू के दस्ते के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान एक कैम्प भी ध्वस्त किया गया था।

इसी दौरान सर्च अभियान के क्रम में जवान का पैर आईईडी पर पड़ा और ब्लास्ट हो गया इसमें दो जवान घायल हुए है। एक जवान का दाहिना पैर क्षतिग्रस्त हुआ है।

डीजीपी ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। मौके पर एडीजी संजय आनंद लाटकर, एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा सिटी एसपी सौरभ सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article