Latest Newsझारखंडरांची पुलिस ने पत्नी की हत्या करने के मामले में पति को...

रांची पुलिस ने पत्नी की हत्या करने के मामले में पति को ओरमांझी से किया गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रातू थाना पुलिस ने लुखरी देवी हत्याकांड मामले में उसके पति मुनेश्वर महतो को गिरफ्तार किया है।

इसके पास से घटना में प्रयोग किया गया एक ऑटो, एक मोबाईल फोन और गला दबाने में प्रयोग किया गया उन की डोरी बरामद की गयी है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेस में मामले का खुलासा करते बताया कि बीते 27 जनवरी को रातू थाने के झिरी कचड़ा डम्प के पास से एक बोरा से अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था।

एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मुख्यालय प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

अनुसंधान के क्रम में टीम ने महिला की शिनाख्त लुखरी देवी पति मुनेश्वर महतो के रुप में की। लुखरी देवी के परिजनों ने हत्या करने का शक पति मुनेश्वर महतो पर जाहिर की थी।

अनुसंधान के क्रम में मुनेश्वर महतो को ओरमांझी के ब्लाक चौक से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की।

मुनेश्वर ने बताया कि इनकी दूसरी पत्नी लुखरी देवी की ओर से पहली पत्नी के बीच बराबर लड़ाई होता रहता था।

मुनेश्वर ने बताया कि इससे परेशान होकर वह दूसरी पत्नी लुखरी देवी को विश्वास में लेकर उसके मायके खूंटी पहुंचाने के बहाने अपने ऑटो पर बैठाकर रिंग रोड स्थित मनातू बस यात्री शेड के समीप बेल्टनुमा उन की डोरी से लुखरी देवी का गला घोटकर हत्या कर दिया।

साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से बोरा में भरकर झिरी कचड़ा डम्प के पास ले जाकर फेंक दिया। एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में राजीव कुमार सिंह, रोमियो मेकलिन, अरविंद सिंह सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...