संजीव टेकरीवाल झारखंड भाजपा में शामिल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: गोड्डा से भाजपा के पूर्व विधायक रहे स्व मनोहर टेकरीवाल के भाई संजीव टेकरीवाल गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में भाजपा में शामिल हो गए।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने अंगवस्त्र देकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर अशोक शाह एवम मनोज कुमार शाह ने भी सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, कोषाध्यक्ष दीपक बंका सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारियों ने टेकरीवाल का स्वागत किया।

Share This Article