Latest Newsझारखंडदिनेश गोप को लेकर नेपाल से रांची पहुंची NIA और झारखंड पुलिस,...

दिनेश गोप को लेकर नेपाल से रांची पहुंची NIA और झारखंड पुलिस, देखें PHOTO

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: NIA और झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) दिनेश गोप (Dinesh Gope) को लेकर रांची (Ranchi) पहुंच गई है।

बताते चलें कि झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के सुप्रीमो दिनेश गोप को NIA और झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर नेपाल से गिरफ्तार किया है।

उसे दिल्ली (Delhi) लाया जा रहा है। वह नेपाल में सरदार की वेशभूषा में रह रहा था। उस पर झारखंड सरकार ने 25 लाख का इनाम घोषित कर रखा है।

झारखंड पुलिस के सहयोग से शनिवार देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया

पुलिस के अनुसार दिल्ली (Delhi) की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) और झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) को बहुत बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

सुप्रीमो दिनेश गोप के कई करीबी गुर्गों के पकड़े जाने के बाद पुलिस को उसका पता चल गया था। NIA की विशेष टीम ने झारखंड पुलिस के सहयोग से शनिवार देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया।

दिनेश गोप को लेकर नेपाल से रांची पहुंची NIA और झारखंड पुलिस, देखें PHOTO- NIA and Jharkhand Police reached Ranchi from Nepal with Dinesh Gop, see photo

शेल कंपनियों में निवेश करने के आरोप की पुष्टि हो चुकी

जानकारी के अनुसार खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र स्थित लापा मोरहाटोली निवासी दिनेश गोप की तलाश झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) के साथ-साथ NIA भी लंबे समय से कर रही थी।

उस पर ठेकेदारों,व्यवसायियों को धमकाकर लेवी और रंगदारी वसूलने तथा लेवी के रुपये को अपने सहयोगियों के माध्यम से निवेश कराने सहित कई आरोप हैं।

टेरर फंडिंग मामले की जांच कर रही NIA ने गत वर्ष 30 जनवरी, 2022 को दिनेश गोप की दोनों पत्नियों हीरा देवी और शकुंतला कुमारी को गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ लेवी-रंगदारी के रुपये को शेल कंपनियों में निवेश करने के आरोप की पुष्टि हो चुकी है।

दिनेश गोप को लेकर नेपाल से रांची पहुंची NIA और झारखंड पुलिस, देखें PHOTO- NIA and Jharkhand Police reached Ranchi from Nepal with Dinesh Gop, see photo

2.5 करोड़ रुपये के निवेश की जानकारी भी मिल चुकी

इससे पूर्व पुलिस ने रांची के बेड़ो में 10 नवंबर, 2016 को दिनेश गोप (Dinesh Gope) के 25 लाख 38 हजार रुपये जब्त किए गए थे जबकि NIA ने दिनेश गोप के सहयोगियों के पास से 42.79 लाख व करीब 70 लाख रुपये की अन्य चल-अचल संपत्ति जब्त की थी।

NIA की जांच में अब तक दो दर्जन से अधिक बैंकों में दिनेश गोप के पारिवारिक सदस्यों (Family Members) और दोनों पत्नियों के माध्यम से 2.5 करोड़ रुपये के निवेश की जानकारी भी मिल चुकी है।

लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ

बताया जाता है कि पिछले एक साल में झारखंड पुलिस की PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ते के साथ आधा दर्जन से अधिक मुठभेड़ हुई लेकिन हर बार दिनेश गोप बचकर भाग निकला।

रांची से 35 किमी दूर खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना (Jariagarh Police Station) क्षेत्र में लाप्पा मोहराटोली में मोस्ट वांटेड दिनेश गोप का गांव है। वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...