NIA के DG दिनकर गुप्ता ने झारखंड DGP से की मुलाकात

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के DG दिनकर गुप्ता (DG Dinkar Gupta) ने बुधवार को DGP अजय कुमार सिंह (DGP Ajay Kumar Singh) से पुलिस मुख्यालय में मुलाकात की।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान दिनकर गुप्ता ने राज्य के नक्सल परिदृश्य में NIA को झारखंड पुलिस की ओर से दिये जा रहे सहयोग की प्रशंसा की ।

नक्सलवाद को पूरी तरह से समाप्त करने की रणनीति

साथ ही नक्सलवाद को पूरी तरह से समाप्त करने की रणनीति पर चर्चा की।

इस मुलाकात के दौरान झारखंड कैडर के NIA IG आशीष बत्रा, NIA SP प्रशांत आनंद, ADG मुरारी लाल मीणा, ADG संजय आनंदराव लाटकर, मनोज कौशिक, अमोल वेनुकान्त होमकर, प्रभात कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article