BJP कार्यकर्ता हत्या मामले में NIA का कर्नाटक में छापेमारी, तीन गिरफ्तार

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भाजपा युवा मोर्चा के नेता की हत्या के मामले (BJP Worker Murder Case) में शनिवार को कर्नाटक के दक्षिण कन्नडा, हुबली और मैसूर जिलों के पांच स्थानों पर छापेमारी (Raid) की। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

भारतीय युवा मोर्चा के जिला मंत्री बेल्लारे निवासी प्रवीण नेट्टारू की धारदार हथियार से ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (PFI) के कार्यकर्ताओं ने 26 जुलाई को निर्मम हत्या (Murder) कर दी थी।

इससे समाज में दहशत का माहौल पैदा हो गया था। मामले में NIA ने 04 अगस्त को FIR दर्ज किया था।

इब्राहिम शाह को गिरफ्तार किया गया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आरोपियों और संदिग्धों के घरों पर की गई छापेमारी (Raid) से आज डिजिटल डिवाइसेज और कुछ जिहादी दस्तावेज बरामद हुए हैं।

मामले में 03 लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। आरोप है कि उन्होंने षड्यंत्र रच कर प्रवीण की हत्या की थी। मोहम्मद इकबाल, इस्माइल शफी और इब्राहिम शाह को गिरफ्तार किया गया है।

मामले में आगे की जांच जारी

अभी तक मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वही चार फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

TAGGED:
Share This Article