HomeUncategorizedनिकोलस पूरन की खुली किस्मत, हुई करोड़ों की बरसात, Lucknow Super Giants...

निकोलस पूरन की खुली किस्मत, हुई करोड़ों की बरसात, Lucknow Super Giants ने लगाई 16 करोड़ की बोली

Published on

spot_img

IPL Auction : IPL 2023 की कोच्चि में चल रही मिनी नीलामी (Mini Auction) में उस समय बड़ा धमाका देखने को मिला, जब विंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) पर करोड़ों की बरसात हुई।

पूरन ने इस नीलामी में अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रूपए रखा था, लेकिन उनकी बोली 16 करोड़ में लगी जो कि IPL इतिहास में एक नया रिकाॅर्ड कायम कर गई।

पूरन को खदीदने के लिए लखनऊ Supergiants ने 16 करोड़ की बोली लगाकर सबको हैरान कर दिया।

IPL के अब तक के सभी सीजन में से पूरन को इस सीजन सबसे अधिक कीमत मिली है। इससे पहले पूरन को हैदराबाद ने 10.75 करोड़ की कीमत पर खरीदा था।

West Indies' Nicholas Pooran relinquishes white ball captaincy | Deccan Herald

टूटा ईशान किशन का रिकाॅर्ड

निकोलस पूरन की किस्मत खुलते ही ईशान किशन (Ishaan Kishan) का रिकाॅर्ड भी टूट गया। दरअसल, पूरन अब IPL  इतिहास के सबसे महंगे विकेटकीपर बन गए हैं।

पूरन से पहले IPL  2022 की नीलामी में ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदकर अपने नाम किया था। तब ईशान IPL   इतिहास में सबसे महंगे विकेटकीपर बने थे, लेकिन अब ये उपलब्धि पूरन के नाम हो चुकी है।

Ishan Kishan:दोहरा शतक लगाने वाले किशन ने क्रिकेट के लिए 12 साल में छोड़ा था घर, बड़े भाई की जगह हुआ था चयन - Ishan Kishan Life Story Change City At The

इन टीमों ने निकोलस पूरन के लिए दिखाई दिलचस्पी

पूरन को खरीदने के लिए सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स व राजस्थान राॅयल्स (Chennai Super Kings and Rajasthan Royals) ने दिलचस्पी दिखाई, लेकिन चेन्नई 3.20 करोड़ की बोली लगाकर पीछे हट गया।

फिर दिल्ली कैपिटल्स बीच में कूद गया। दिल्ली व राजस्थान के बीच 7.25 करोड़ तक टक्कर दिखी, लेकिन राजस्थान पीछे हट गया।

No takers for teams Chennai Super Kings and Rajasthan Royals

दिल्ली पूरन को खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखा रहा था कि लखनऊ ने अचानक 7.50 की पहली बोली लगाकर Delhi को झटका देना शुरू कर दिया। दोनों के बीच लंबी रेस दिखी, फिर अंत में लखनऊ ने 16 करोड़ की बोली लगाकर पूरन को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

कब-कितने में बिके हैं पूरन?

2017 – 30 लाख, मुंबई इंडियंस
2019 – 4.20 करोड़, पंजाब
2020 – 4.20 करोड़, पंजाब
2021 – 4.20 करोड़, पंजाब
2022 – 10.75 करोड़, हैदराबाद
2023 – 16 करोड़, लखनऊ

spot_img

Latest articles

बोकारो में बाइक सवार अपराधियों ने फैलाई दहशत, बांधडीह रेलवे साइडिंग पर ट्रैक्टर चालक को मारी 4 गोलियां

Jharkhand News: बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांधडीह रेलवे साइडिंग पर मंगलवार...

नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण का दोषी आशिक खान को 20 साल की सजा

Jharkhand News: देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का...

रांची में होम गार्ड भर्ती पर संकट! झारखंड हाई कोर्ट में याचिका

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में हो रही होम गार्ड भर्ती के खिलाफ...

बैंक ऑफ बड़ौदा लूटकांड का खुलासा!, 8 अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख की लूट में…

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में 1 सितंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा...

खबरें और भी हैं...

बोकारो में बाइक सवार अपराधियों ने फैलाई दहशत, बांधडीह रेलवे साइडिंग पर ट्रैक्टर चालक को मारी 4 गोलियां

Jharkhand News: बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांधडीह रेलवे साइडिंग पर मंगलवार...

नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण का दोषी आशिक खान को 20 साल की सजा

Jharkhand News: देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का...

रांची में होम गार्ड भर्ती पर संकट! झारखंड हाई कोर्ट में याचिका

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में हो रही होम गार्ड भर्ती के खिलाफ...