Latest NewsUncategorizedकानपुर हिंसा मामले में नौ और उपद्रवी गिरफ्तार

कानपुर हिंसा मामले में नौ और उपद्रवी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

कानपुर: कानपुर (Kanpur) नगर के बेकनगंज इलाके में जुमे की नमाज के बाद बाजार बंद कराने के दौरान भड़की हिंसा के मामले में सोमवार को और नौ उपद्रवी पकड़े गए। इस मामले में अब तक कुल 38 लोगों की गिरफ्तारी (Arrest) हो चुकी है।

पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने बताया कि हिंसा भड़काने की घटना में 36 लोगों पर नामजद समेत 1000 अज्ञात लोगों पर कुल तीन एफआईआर (FIR) दर्ज की गई हैं।

इस मामले के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी (Mastermind Hayat Zafar Hashmi) सहित 29 लोगों को रविवार तक दबोच लिया गया था। आज दबिश देकर नौ और उपद्रवियों को पकड़ा गया है।

नौ और उपद्रवियों को पकड़ा गया

इस तरह से अब तक कुल 38 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीसीटीवी (CCTV) से चिह्नित हो रहे उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

ज्वाइंट पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, आईपीएस अजयपाल शर्मा लगातार इलाके में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए भारी पुलिस बल और आरएएफ जवानों के साथ पैदल मार्च कर रहे हैं।

इसके साथ ड्रोन (Drone) के जरिए बेकनगंज, चमनगंज, बजरिया, अनवरगंज, कर्नलगंज इलाकों में निगरानी रखी जा रही है।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...