निशिकांत दुबे मामला : कांग्रेस ने कहा- पुलिस प्रशासन पर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी ने गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने मंगलवार को कहा कि भाजपा की व्याकुलता से ऐसा प्रतीत होता है कि निशिकांत दुबे पर आचार संहिता का उल्लंघन का केस दर्ज होते ही भाजपा के प्रतिनिधिमंडल केस को लेकर राज्य चुनाव आयोग से मिले।

इससे यह प्रतीत होता है कि प्रशासनिक और पुलिस प्रशासन पर राजनीतिक दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को उनके बचाव या दबाव करने के बजाय अपने सांसद को मर्यादा और शिष्टाचार का पाठ पढ़ाना चाहिए।

Share This Article