Latest Newsबिहारनीतीश ने विभिन्न सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण, बरसात के पूर्व...

नीतीश ने विभिन्न सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण, बरसात के पूर्व की तैयारियों का लिया जायजा

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने गुरुवार को राजधानी पटना में बरसात के पूर्व की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री सैदपुर नहर रोड जाकर सैदपुर नाले का निरीक्षण किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने ड्रेनेज पंपिंग प्लांट (Drainage Pumping Plant) सैदपुर का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री इसके बाद नमामि गंगे परियोजना के तहत निर्मित सैदपुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फस्र्ट स्टेज के गंदे पानी तथा अंतिम स्टेज के साफ पानी को भी देखा तथा पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नमामि गंगे के तहत पहाड़ी पर निर्मित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान जहां कहीं भी सड़कों का कटाव किया गया है, उन सभी पथों की कनेक्टिविटी ठीक करें।

निर्माण कार्य 31 मई तक पूर्ण करने के निर्देश

उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य 31 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ कई अधिकारी भी थे।

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिनों में बारिश होने वाली है। बरसात के पूर्व की तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में वाटर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का मुआयना करने आये हैं।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया है कि जल्द ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम पूरा हो जायेगा।उन्होंने कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को तेजी से पूरा करने की जरुरत है जिससे बारिश के दौरान लोगों को कोई परेशानी नहीं हो।

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी को गंगा नदी में भेजने के बजाय इसका उपयोग सिंचाई में किया जाना चाहिए, जिसे लेकर भी काम चल रहा है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...