Latest Newsबिहारनीतीश कुमार ने की पहले की तरह रेलवे के अलग बजट होने...

नीतीश कुमार ने की पहले की तरह रेलवे के अलग बजट होने की मांग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार (Bihar) के CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पहले की तरह रेलवे (Railway) के अलग बजट (Budget) होने की मांग करते हुए कहा कि रेलवे का काफी महत्व है। रेलवे के बजट में आने-जाने को लेकर एक-एक लोगों को रूचि रहती है।

उन्होंने कहा कि आबादी बढ़ी है तो रेलवे (Railway) को और आगे बढ़ाना जरुरी है युवाओं की बहाली होनी ही चाहिए।

नीतीश कुमार ने की पहले की तरह रेलवे के अलग बजट होने की मांग

रेलवे को आम बजट के साथ मिला दिया गया: नितीश

उन्होंने कहा, हमलोग तो चाहते हैं कि पहले की तरह रेलवे का अलग से बजट होना चाहिए। पता नहीं क्या इनलोगों को हुआ कि रेलवे को आम बजट (General Budget) के साथ मिला दिया गया।

अपनी समाधान यात्रा के क्रम में शुक्रवार को अपने गृह जिला (Home District) पहुंचे नीतीश कुमार ने कहा कि इस इलाके से मेरा पुराना लगाव रहा है।

नीतीश कुमार ने की पहले की तरह रेलवे के अलग बजट होने की मांग

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते रहे: CM

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग के सवाल पर CM ने कहा कि हमलोग काफी समय से Bihar को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते रहे हैं।

इसको लेकर हमलोगों ने कई बार आंदोलन (Movement) किया है। वर्ष 2011, 2012 एवं 2013 में इसको लेकर कई कार्यक्रम किये गये थे।

उन्होंने कहा कि हमलोग शुरू से ही इसकी मांग करते रहे हैं बिहार (Bihar) को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को अब तक नहीं माना गया है। हमलोग बिहार के विकास को लेकर अपनी तरफ से काम कर रहे हैं।

जाति आधारित गणना पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर CM ने कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट ने इसके पक्ष में अपना फैसला दिया है जबकि बहुत लोग समझ रहे थे कि फैसला इसके विपरीत आयेगा।

नीतीश कुमार ने की पहले की तरह रेलवे के अलग बजट होने की मांग

हमने रेलवे में काफी तादाद में युवकों को नौकरी दिलवायी: CM

उन्होंने कहा कि जाति आधारित गणना सबके हित में है। जनगणना कराना केंद्र सरकार (Central Government) का काम है, हमलोग जाति आधारित गणना करवा रहे हैं।

हमलोग अपने राज्य में एक-एक चीज की जानकारी के लिए इसे कर रहे हैं।

केंद्र सरकार द्वारा भी कैंप लगाकर नौकरी देने के सवाल पर CM ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की सरकार में रेल मंत्री (Railway Minister) थे तो हमने रेलवे में काफी तादाद में युवकों को नौकरी दिलवायी थी।

हमलोगों ने रेलवे को काफी विकसित किया था। रेलवे में युवाओं को नौकरी मिलनी ही चाहिए।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...