Latest Newsझारखंडझारखंड में अब अनाथ बच्चों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का...

झारखंड में अब अनाथ बच्चों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरएस शर्मा बुधवार को रांची पहुंचे। रांची पहुंचने के बाद उन्होंने सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि अब इस योजना का लाभ अनाथ बच्चों को मिलेगा। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश भी दिया है।

इस संबंध में सिविल सर्जन डा विनोद कुमार ने बताया कि जो भी कमियां थीं उसे पूरा कर लिया गया है। आयुष्मान भारत के तहत सदर अस्पताल में सबसे अधिक लाभुकों को इसका लाभ मिला और अन्य अस्पतालों में भी लाभुकों को इसका लाभ मिल रहा है।

समीक्षा के दौरान शर्मा ने आयुष्मान भारत को और भी बेहतर तरीके से संचालन के लिए अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गये।

उन्होंने बताया कि किस प्रकार से मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है और जिस मरीज का इलाज आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हो रहा है, क्या उसे दवा अस्पताल से उपलब्ध हो पा रही है या बाहर से खरीदनी पड़ रही है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री-जय (आयुष्मान भारत या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) से समस्त योग्य लाभार्थियों को इलाज के लिए हर साल प्रति परिवार पांच लाख रुपये मुहैया कराए जाते हैं।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डा वीबी प्रसाद, सिविल सर्जन डा विनोद, उपाधीक्षक डा एस मंडल सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

खबरें और भी हैं...

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...