रामगढ़ सदर अस्पताल में अब मरीज करा सकेंगे अपना डायलिसिस

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : रामगढ़ सदर अस्पताल में सोमवार को डायलिसिस सेंटर का डेमोंसट्रेशन किया गया।

इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, उपाधीक्षक डॉ उदय श्रीवास्तव एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस पी सिंह मौजूद थे।

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि डेमोंसट्रेशन के उपरांत मरीज सदर अस्पताल आकर अपना डायलिसिस करा सकेंगे।

गरीबी रेखा के नीचे, कम आय वाले अथवा आयुष्मान कार्ड धारकों का डायलिसिस निशुल्क किया जाएगा।

वहीं गरीबी रेखा से ऊपर के मरीजों को डायलिसिस के लिए 1206 रुपए का भुगतान करना होगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिलेवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डीसी माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य कार्यालय लगातार कार्य कर रहा है। इस डायलिसिस सेंटर का लाभ रामगढ़ जिला वासियों को मिलेगा।

Share This Article