झारखंड

अब आरा तक जाएगी टाटानगर-दानापुर एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड की मिली मंजूरी

रांची: झारखंड के टाटानगर और बिहार के आरा के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। रेलवे बोर्ड ने टाटानगर-दानापुर एक्सप्रेस (Tatanagar – Danapur Express) को आर तक चलने की मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने ट्रेन के विस्तार को लेकर ECR, ईस्टर्न रेलवे और दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय को पत्र लिखकर तिथि निर्धारित करने की बात कही है। यह ट्रेन प्रतिदिन टाटानगर से सुबह 8.15 बजे रवाना होगी।

दानापुर प्रस्थान शाम 7.40 बजे और आरा रात 8.35 बजे पहुंचेगी। आरा से ट्रेन सुबह 5.00 बजे रवाना होगी और दानापुर प्रस्थान सुबह 5.50 और टाटानगर आगमन शाम 5.15 बजे होगा।

रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य ने टाटानगर स्टेशन का किया दौरा

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डॉ सुभाष चंद्र ने टाटानगर रेलवे स्टेशन का मंगलवार को दौरा किया था। उन्होंने यहां की व्यवस्था को देखा।

इससे पहले डॉ सुभाष चंद्र द्वारा राउरकेला और झारसुगोड़ा का दौरा किया गया था। इसके बाद वे टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए आए। उनके साथ रेलवे के अधिकारी भी थे। उन्होंने यहां सेकेंड इंट्री गेट को देखा।

चंद्र रेल मंत्री की ओर से नियुक्त सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था बेहतर है और जहां सुधार की जरूरत होगी, उसको सुधारा जाएगा। रिपोर्ट DRM को देंगे।

आज से चलेगी देवघर-सुल्तानगंज-देवघर स्पेशल ट्रेन

तीर्थयात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निबटने के लिए देवघर-सुल्तानगंज-देवघर के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल की ओर से दी गई है।

बताया गया है कि देवघर से यह ट्रेन आज से यानी 06 सितंबर को 16.00 बजे खुलेगी और 20.50 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी। सुल्तानगंज-देवघर स्पेशल 07 सितंबर को 07.00 बजे सुल्तानगंज से खुलेगी और सुबह 12.30 बजे देवघर पहुंचेगी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker