अब जुर्माना नहीं वसूल सकती रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम, सिर्फ सूचना…

अब इंफोर्समेंट टीम के सभी अधिकार छीनते हुए जुर्माना वसूलने पर भी रोक लगा दी है। यह स्पष्ट कर दिया गया है कि इंफोर्समेंट टीम अब कहीं कोई गड़बड़ी देखे, तो सिर्फ सूचना देगी।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) के प्रशासक अमित कुमार ने High Court की सख्ती के बाद नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम पर नकेल कस दी है। 30 नए इंफोर्समेंट कर्मियों की सेवा पर तत्काल रोक लगा दी है।

अब इंफोर्समेंट टीम (Enforcement team) के सभी अधिकार छीनते हुए जुर्माना वसूलने पर भी रोक लगा दी है। यह स्पष्ट कर दिया गया है कि इंफोर्समेंट टीम अब कहीं कोई गड़बड़ी देखे, तो सिर्फ सूचना देगी। टीम सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों। के उल्लंघन की भी सिर्फ सूचना देगी। बिना नक्शे वाले भवनों पर भी नहीं कर सकेगी कार्रवाई।

यह अफसर वसूलेंगे जुर्माना

सूचना मिलने के बाद नगर निगम के अफसर ऑन स्पॉट जुर्माना वसूलेंगे। इसके लिए 9 अफसर को अधिकृत हैं। इनमें अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन, उप प्रशासक रजनीश कुमार, सहायक प्रशासक ज्योति कुमार सिंह, शीतल कुमारी, सूरज प्रकाश सिंह चौधरी, निकेश कुमार, चन्द्रदीप कुमार, निहारिका तिर्की, मुकेश कुमार रंजन को जुर्माना वसूलने का अधिकार दिया गया है।

इंफोर्समेंट टीम पर क्यों हुई कार्रवाई

बता दें कि मेयर-पार्षदों ने कई बार इंफोर्समेंट कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा, लेकिन पदाधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी वजह यह है कि निगम में लंबे समय से जमे कई पदाधिकारियों ने ही इंफोर्समेंट टीम को वसूली की छूट दे रखी थी। अब नगर प्रशासक अमित कुमार ने कहा कि इंफोर्समेंट कर्मचारियों का नया ड्रेस कोड तय कर दिया गया है।

ड्रेस सिलाने के बाद वे काम शुरू करेंगे, लेकिन जुर्माना वसूलने का अधिकार उनको नहीं मिलेगा। किसी भी स्तर से गड़बड़ी की शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई होगी। नगर प्रशासक ने पूर्व से कार्यरत इंफोर्समेंट टीम से फिलहाल कार्य लेने का आदेश दिया है।

 

Share This Article