भारत

Odisha Train Accident : शुक्रवार को ही एक्सीडेंट हुआ कोरोमंडल एक्सप्रेस, जानिए कैसे शुरू हुआ Black Friday का सिलसिला

Black Friday : ब्लैक फ्राइडे (Black Friday) दुनिया भर में अलग-अलग कहानियों के रूप में लोग याद करते हैं। ऐसे ही आपको विभिन्न जगतों की कहानियां बता रहे हैं जो शुक्रवार को घटित हुई थी।

ओडिशा के बालासोर इलाके में हुए ट्रेन हादसा (Train Accident) भी शुक्रवार को ही हुआ।

Odisha Train Accident : शुक्रवार को ही एक्सीडेंट हुआ कोरोमंडल एक्सप्रेस, जानिए कैसे शुरू हुआ Black Friday का सिलसिला Odisha Train Accident: Coromandel Express met with an accident on Friday, know how the process of Black Friday started

शुक्रवार को हुए Accident ने 14 साल पुरानी घटना को एक बार फिर ताजा कर दिया। कल हुए दुर्घटना में मरने वालों की संख्या कम से कम 280 बताई जा रही है।

जबकि, घायलों की संख्या 900 से ज्यादा है। आजादी के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा ट्रेन हादसा है।

1981 में बिहार में बागमती ट्रेन ब्रिज (Bagmati Train Bridge) को पार करते हुए नदी में जा गिरी थी। इस हादसे में 750 लोगों की मौत हुई थी।

Odisha Train Accident : शुक्रवार को ही एक्सीडेंट हुआ कोरोमंडल एक्सप्रेस, जानिए कैसे शुरू हुआ Black Friday का सिलसिला Odisha Train Accident: Coromandel Express met with an accident on Friday, know how the process of Black Friday started

2009 में भी कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना में 16 यात्रियों की गई थी जान

2009 में 13 फरवरी तारीख थी। दिन शुक्रवार और समय करीब साढ़े सात का था।

कोरोमंडल ओडिशा के जाजपुर रोड (Jajpur Road) के पास हादसे का शिकार हुई थी। जिसमें 16 यात्रियों की जान गई थी, जबकि 161 लोग घायल हुए थे।

ट्रेन हावड़ा से चेन्नई के लिए जा रही थी, तभी जाजपुर रोड रेलवे स्टेशन (Jajpur Road Railway Station) के पास उसके 13 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।

जिनमें 11 स्लीपर और दो सामान्य डिब्बे थे। यह हादसा 7ः30 से 7ः40 बजे के बीच हुआ था।

तत्काल रेल मंत्री लालू प्रसाद (Lalu Prasad) ने जांच कराई तो सामने आया कि पटरी बदलते समय ट्रेन डिरेल (Train Derail) हो गई थी। उस वक्त ट्रेन की स्पीड 115 किमी प्रति घंटे थी।Odisha Train Accident : शुक्रवार को ही एक्सीडेंट हुआ कोरोमंडल एक्सप्रेस, जानिए कैसे शुरू हुआ Black Friday का सिलसिला Odisha Train Accident: Coromandel Express met with an accident on Friday, know how the process of Black Friday started

30 जनवरी 1948 को हुई थी महात्मा गांधी की हत्या

30 जनवरी 1948 दिन शुक्रवार यह दिन देश को एक बड़ा जख्म दे गया।

30 जनवरी, 1948 की शाम को नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) ने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की जान ले ली, जिससे यह दिन इतिहास में सबसे दुखद दिनों में शामिल हो गया।

अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर अंग्रेजों को देश से बाहर का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी खुद हिंसा का शिकार हुए।

वह उस दिन भी रोज की तरह शाम की प्रार्थना के लिए जा रहे थे। उसी समय गोडसे ने उन्हें गोली मारी।

Odisha Train Accident : शुक्रवार को ही एक्सीडेंट हुआ कोरोमंडल एक्सप्रेस, जानिए कैसे शुरू हुआ Black Friday का सिलसिला Odisha Train Accident: Coromandel Express met with an accident on Friday, know how the process of Black Friday started

शेयर बाजार भी ब्लैक फ्राइडे से अछूते नहीं

आमतौर पर सबसे अधिक इस शब्द का प्रयोग शेयर बाजार में ही देखने का मिलता है। 13 अक्टूबर 1989 को अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज हुई।

इसके बाद से कई लोग इस दिन को Black Friday कहने लगे। भारतीय बाजार (Indian Market) में भी शुक्रवार के दिन कई बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

19 जनवरी 1990 दिन शुक्रवार Sensex 8.92 प्रतिशत गिरा। 24 अक्टूबर 2008 को Sensex में एक दिन में1070 अंकों की गिरावट।

28 फरवरी 2020 को कोरोना वायरस ने बाजार में हाहाकार मचाया और Sensex 1448 अंक गिरकर बंद हुआ था।

शुक्रवार के दिन भारतीय बाजार में यह बड़ी गिरावट हुई है।Odisha Train Accident : शुक्रवार को ही एक्सीडेंट हुआ कोरोमंडल एक्सप्रेस, जानिए कैसे शुरू हुआ Black Friday का सिलसिला Odisha Train Accident: Coromandel Express met with an accident on Friday, know how the process of Black Friday started

इसी दिन हुआ था मुबंई में बम धमाका

भारत के इतिहास में मुंबई धमाकों को Black Friday के नाम से जाना जाता है। 12 मार्च 1993 दिन शुक्रवार और इसी दिन मुंबई एक के बाद एक 12 सिलसिलेवार बम धमाकों से दहल उठी थी।

इस दिन हर उस बड़े ठिकाने को निशाना बनाया गया जो मुंबई की शान थी। पूरी दुनिया के इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर सीरियल बम धमाके (Serial Bomb Blasts) हुए थे। इन बम धमाकों में 257 लोग मारे गए और 713 लोग जख्मी हुए।Odisha Train Accident : शुक्रवार को ही एक्सीडेंट हुआ कोरोमंडल एक्सप्रेस, जानिए कैसे शुरू हुआ Black Friday का सिलसिला Odisha Train Accident: Coromandel Express met with an accident on Friday, know how the process of Black Friday started

एक दिन में खेल जगत के लिए दो बुरी खबर

Brazil के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी महाने पेले के निधन की खबर पिछले साल दिसंबर महीने के आखिरी हफ्ते में आई।

पेले के निधन के बाद भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कार हादसे की खबर आती है। पंत इस हादसे में बुरी तरह जख्मी हुए।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker