ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का निधन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: ओलंपिक और विश्व कप पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह (Varinder Singh) का मंगलवार सुबह जालंधर में निधन हो गया।

वर्ष 1970 के दशक में भारत (India) की कई यादगार जीत का हिस्सा रहे वरिंदर 75 साल के थे।

वरिंदर 1975 में कुआलालंपुर में पुरुष हॉकी विश्व कप (Men’s Hockey World Cup) में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

यह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत का अब तक का एकमात्र स्वर्ण पदक है। भारत ने तब फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराया था।

हॉकी इंडिया ने वरिंदर के निधन पर शोक जताया

वरिंदर 1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक और एम्सटरडम (Bronze Medal and Amsterdam) में 1973 विश्व कप में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे।

वरिंदर की मौजूदगी वाली टीम ने 1974 और 1978 एशियाई खेलों में भी रजत पदक जीता। वह 1975 मांट्रियल ओलंपिक में भी भारतीय टीम में शामिल थे।

वरिंदर को 2007 में प्रतिष्ठित ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (lifetime Achievement Award) से भी नवाजा गया था। हॉकी इंडिया ने वरिंदर के निधन पर शोक जताया है।

हॉकी इंडिया (Hockey India) ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘वरिंदर सिंह की उपलब्धि को दुनिया भर का हॉकी समुदाय याद रखेगा।’’

Share This Article