Latest Newsझारखंडचुटूपालू घाटी में एक बार फिर काल बनकर दौड़ता नजर आया एक...

चुटूपालू घाटी में एक बार फिर काल बनकर दौड़ता नजर आया एक ट्क

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: चुटूपालू घाटी (Chutupalu Valley) में एक बार फिर एक बेकाबू ट्रक काल बनकर दौड़ता हुआ नजर आया।

मंगलवार की शाम इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। जिसने भी इस हादसे को देखा, सभी का कलेजा मुंह को आ गया।

मिली खबर के मुताबिक, रांची से हजारीबाग की ओर जा रहे ट्रक का घाटी में अचानक ब्रेक फेल (Brake fail) हो गया।

इसके बाद यह ट्रक मौत का ट्रक बन गया। देखते ही देखते वह माया टुंगरी मोड़ से यह ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सड़क पर दौड़ने लगा।

सैनी होटल पार करते ही अनियंत्रित ट्रक ने सड़क के किनारे खड़े एक हाइड्रा में जबरदस्त टक्कर मारी और फिर वहां मौजूद गुमटी से टकराकर रुक गई।

इस हादसे में गुमटी संचालक नरेश प्रसाद 55 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने शव (Dead Body) को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाल-बाल बचा पेट्रोल पंप, बाइक छोड़कर भागे लोग

चटुपालु घाटी में अनियंत्रित ट्रक जब मौत बनकर दौड़ने लगा तो वहां मौजूद लोग अपनी गाड़ियों को छोड़कर भागने लगे।

पटेल चौक के पास पोद्दार पेट्रोल पंप (Petrol pump) इस हादसे में बाल-बाल बचा। अगर 20 मीटर और तेज रफ्तार से दौड़ता हुआ ट्रक आगे बढ़ता है तो पेट्रोल पंप भी इसकी जद में आ सकता था।

पेट्रोल पंप पर धूल का ऐसा गुबार उठा कि वहां मौजूद लोग भी अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग उठे।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...