Homeझारखंडचाईबासा में एक बार फिर दो IED बम बरामद, नक्सलियों की साजिश...

चाईबासा में एक बार फिर दो IED बम बरामद, नक्सलियों की साजिश हुई नाकाम

spot_img
spot_img
spot_img

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa) जिले के गोईलकेरा थाना (Goilkera Police Station) क्षेत्र के मारादिरी गांव से कुईड़ा के बीच जंगली- पहाड़ी क्षेत्र से पुलिस ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) 2 बरामद किया है।

बरामद IED में आठ किलो का एक और 5 किलो का एक शामिल है।

SP आशुतोष शेखर ने सोमवार को बताया कि गत 27 जून से एक अभियान टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका,अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र और गोईलकेरा थाना के कुईड़ा एवं मारादिरी गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।

इलाके में सर्च अभियान जारी

इसी क्रम में सोमवार को सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाए गए 2 IED बरामद किया।

दोनों IED को डिफ्यूज कर दिया गया है। इलाके में सर्च अभियान जारी है।

SP ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन CPI माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।

इसी सूचना पर गत 11 जनवरी 2023 से पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, 203 बटालियन, 205 बटालियन, झारखंड जगुआर एवं CRPF 60 बटालियन, 197 बटालियन, 157 बटालियन, 174 बटालियन, 193 बटालियन, 07 बटालियन, 26 बटालियन की टीम लगातार अभियान चला रही है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...