HomeUncategorizedUP ही देगा 21वीं सदी में भारत की ग्रोथ स्टोरी को मूमेंटम:...

UP ही देगा 21वीं सदी में भारत की ग्रोथ स्टोरी को मूमेंटम: PM मोदी

spot_img

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि हमने अपने रिफॉर्म से एक राष्ट्र के रूप में भारत को मजबूती देने का काम किया है। कहा कि यूपी ही 21वीं सदी में भारत की ग्रोथ स्टोरी को मूमेंटम देगा।

मोदी आज लखनऊ में औद्योगिक परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (Ground Breaking Ceremony) में 80 हजार 224 करोड़ रुपये की 1406 औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला रखने के अवसर पर बोल रहे थे।

उन्होंने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे बड़ा पावर बताया। उन्होंने कहा कि यूपी इस समय भारत की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति है।

इस सुपर पावर के दम पर देश आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में 15 से अधिक शहर की आबादी 15 लाख से ऊपर की है, जो कि बड़ी संभावना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री होने के साथ ही वाराणसी (Varanasi) का सांसद भी हूं। इसी कारण आप सभी निवेशकों को वाराणसी भी आमंत्रित कर रहा हूं।

काशी का सांसद हूं, आग्रह है कि समय निकालकर मेरी काशी को देख आइए। पुरातन काशी इतनी नई नवेली हो सकती है यह यूपी सरकार के संकल्प से ही संभव है।

इज ऑफ डूइंग मामले में उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर पहुंच गया

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि अब हम अपने फैसले को एक साल या पांच वर्ष तक सीमित नहीं रख सकते हैं।

इसी कारण सबको अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने निवेशकों से कहा कि उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति पर भरोसा करने के लिए आप सभी निवेशकों का धन्यवाद।

यूपी के युवाओं की प्रतिभा, उनका संकल्प और समर्पण आपके सभी सपनों को पूरा करेगा।

मोदी ने कहा कि इस बजट में हमने गंगा के दोनों किनारों पर 5-5 किमी के दायरे में केमिकल फ्री प्राकृतिक खेती का कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है।

यूपी में गंगा 1100 किमी से ज्यादा लंबी है और यहां के 25-30 जिलों से होकर गुजरती है, प्राकृतिक खेती की बड़ी संभावना यहां बनने जा रही है।

तेज विकास के लिए, हमारी डबल इंजन की सरकार इंफ्रास्ट्रक्च र, निवेश और विनिवेश तीनों पर एक साथ काम कर रही है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के विजन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे बढ़ाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को एक नई ऊंचाई और दिशा देने के लिए कार्य कर रहे हैं।

उनके कार्यों के प्रति लगन कर्मठता व ईमानदारी की वजह से ही इज ऑफ डूइंग मामले में उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर पहुंच गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्य से अंतरराष्ट्रीय जगत (International world) में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है इसका पूरा श्रेय उनको जाता है।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...