Latest NewsविदेशPakistan New Government : बिलावल भुट्टो के विदेश मंत्री नियुक्त होने की...

Pakistan New Government : बिलावल भुट्टो के विदेश मंत्री नियुक्त होने की संभावना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो को नई सरकार में अगला विदेश मंत्री नियुक्त किए जाने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार देर रात संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में एक अविश्वास प्रस्ताव के जरिये इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया ।

जियो न्यूज़ ने खबर दी है कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के पद अहम हैं जबकि यह सवाल भी महत्वपूर्ण है कि नई सरकार में विदेश मंत्री कौन होगा क्योंकि संयुक्त विपक्ष लगातार इमरान खान सरकार को ‘गलत’ विदेश नीतियों के लिए निशाना बनाता रहा था।

खबर में कहा गया है, “ अफवाहों के मुताबिक पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो-ज़रदारी अगले विदेश मंत्री नियुक्त किए जा सकते हैं।”

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पढ़े 33 वर्षीय बिलावल ने ‘द इंडिपेंडेंट उर्दू’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि पार्टी नए विदेश मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति पर फैसला करेगी।

‘विदेशी साजिश’ पर चर्चा की गई

बिलावल भुट्टो पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी के बेटे हैं। वह पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो के नवासे हैं।

खान के नेतृत्व की आलोचना करते हुए बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार ने विदेश मंत्रालय और राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) को विवादास्पद बना दिया है।

शनिवार को नेशनल असेंबली में इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान, बिलावल ने खान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी पर निशाना साधते हुए सवाल किया था कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में क्यों मौजूद नहीं थे, जिसमें पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी नीत सरकार को गिराने की तथाकथित ‘विदेशी साजिश’ पर चर्चा की गई।

spot_img

Latest articles

JLKM ने बुंडू नगर निकाय चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार रितेश पातर को दिया समर्थन

बुंडू : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की बुंडू प्रखंड इकाई की संयुक्त बैठक...

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

खबरें और भी हैं...