Latest NewsझारखंडICAR Awards से नवाजे गए पलामू आयुक्त जटा शंकर चौधरी

ICAR Awards से नवाजे गए पलामू आयुक्त जटा शंकर चौधरी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस (Governor Ramesh Bais) ने गुरुवार को प्रमंडलीय आयुक्त  Jata Shankar Choudhary को वर्ष 2022 के आईसीएआर पुरस्कार (ICAR Awards) से नवाजा।

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (Birsa Agricultural University) के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित सम्मान समारोह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की आनुषंगिक संस्था भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

इस संबंध में भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संगठन (Soil and Water Conservation Organization of India) के अध्यक्ष डॉ. PR ओजस्वी ने बताया कि जटा शंकर चौधरी के द्वारा निदेशक, कृषि, झारखंड, निदेशक, समिति, झारखंड, उपायुक्त, जामताड़ा एवं सिमडेगा एवं पलामू प्रमंडल के आयुक्त के रूप में जल एवं मिट्टी (Water and Soil) के संरक्षण (Conservation) की दिशा में किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए संगठन के पैनल ने सम्मान के लिए इनके नाम की अनुशंसा की।

इस अवसर परदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए विषय वस्तु के विशेषज्ञ उपस्थित थे

उन्होंने कहा कि जामताड़ा जिले में खेत का पानी खेत में ही रोकने के लिए जटा शंकर चौधरी ने बोरा बांध (Bora Dam) बनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया, जिसके बहुत अच्छे परिणाम आए।

साथ ही पलामू प्रमंडल में प्रमंडलीय आयुक्त के पद पर रहते हुए कृषि कार्य (Agricultural Work) एवं प्राकृतिक विधि (Natural Method) से जल संरक्षण (Water Conservation) के लिए किसानों को प्रेरित करने में उनकी भूमिका रही है।

इस अवसर पर सचिव ग्रामीण विकास विभाग डॉ. मनीष रंजन, बीएयू के कुलपति एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए विषय वस्तु के विशेषज्ञ (Experts) उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...